लखनऊ. समाजवादी पार्टी से निकाले गए प्रो. रामगोपाल यादव ने मंगलवार को मुलायम, अमर सिंह और शिवपाल पर निशाना साधा। कहा, ‘अमर सिंह एक एमएलए तक नहीं जिता पाए हैं। ईश्वर उनका भला करे। जनता की निगाह में अपराध हुआ है। मुलायम सिंह यादव ने जो कहा, वो एक नॉनसेंस स्टेटमेंट है। उनको कहने से पहले सोचना चाहिए था कि वो क्या कहना चाहते हैं। क्या वह ये कहना चाहते हैं कि अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई को मैनेज कर लिया?’ बता दें कि सोमवार को मुलायम ने कहा था कि अमर सिंह ने मुझे सजा से बचाया, नहीं तो जेल हो जाती।
खोटे सिक्के ने असली सिक्के को बाहर कर दिया…
– अमर सिंह पर कमेंट करते हुए कहा, ‘खोटे सिक्के ने असली सिक्के को मार्केट से बाहर कर दिया। मुलायम सिंह जी ने अमर सिंह का सपोर्ट किया। क्या अमर के कहने पर सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम के पक्ष में फैसला किया था।’
– सोमवार को हुई मीटिंग में मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश की जगह भाई शिवपाल का साथ दिया था। लखनऊ पार्टी ऑफिस में मीटिंग के दौरान मुलायम ने कहा था, ”पद मिलते ही लोगों का दिमाग खराब हो जाता है। शिवपाल मेहनती और जनता के नेता हैं।”
– ”तुम अमर सिंह को गाली देते हो, उसने मेरी बहुत मदद की। अमर सिंह मेरा भाई है। तुम लोगों ने प्रजापति काेे भी अपमानित किया।”
– ”अगर मैं चाहता तो पीएम बन जाता लेकिन लालू ने अड़ंगा लगा दिया।”
– बता दें कि अमर सिंह को अखिलश ने रविवार को दलाल कहा था। कहा था कि वे बाहरी परिवार में किसी बाहरी शख्स का दखल मंजूर नहीं करेंगे।
लखनऊ. समाजवादी पार्टी से निकाले गए प्रो. रामगोपाल यादव ने मंगलवार को मुलायम, अमर सिंह और शिवपाल पर निशाना साधा। कहा, ‘अमर सिंह एक एमएलए तक नहीं जिता पाए हैं। ईश्वर उनका भला करे। जनता की निगाह में अपराध हुआ है। मुलायम सिंह यादव ने जो कहा, वो एक नॉनसेंस स्टेटमेंट है। उनको कहने से पहले सोचना चाहिए था कि वो क्या कहना चाहते हैं। क्या वह ये कहना चाहते हैं कि अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई को मैनेज कर लिया?’ बता दें कि सोमवार को मुलायम ने कहा था कि अमर सिंह ने मुझे सजा से बचाया, नहीं तो जेल हो जाती।
खोटे सिक्के ने असली सिक्के को बाहर कर दिया…
– अमर सिंह पर कमेंट करते हुए कहा, ‘खोटे सिक्के ने असली सिक्के को मार्केट से बाहर कर दिया। मुलायम सिंह जी ने अमर सिंह का सपोर्ट किया। क्या अमर के कहने पर सुप्रीम कोर्ट ने मुलायम के पक्ष में फैसला किया था।’
https://rashtriyadinmaan.com