लखनऊ.समाजवादी पार्टी में मतभेदों के बीच मुलायम सिंह और शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें मुलायम ने कहा कि फैमिली एक है। पार्टी एक है और नेता एक हैं। अमर सिंह को बीच में क्यों लाते हो? उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सीएम तय होगा। बता दें कि अखिलेश यादव इस पीसी में नहीं पहुंचे। इससे पहले सुलह और मुलायम-अखिलेश की एक साथ मीडिया से बात करने की खबरें आई थीं। सुबह मुलायम से अखिलेश और शिवपाल ने मुलाकात की थी। पीसी के बाद अखिलेश के समर्थकों ने पार्टी ऑफिस के सामने नारेबाजी की।मुलायम बोले- एक भी विवादित बात नहीं कहूंगा…
प्रेस कॉन्फ्रेंस की चार बड़ी बातें:
1. मुलायम सिंह ने पीसी की शुरुआत पढ़कर की। आम तौर पर ऐसा वे करते नहीं हैं।
2. उन्होंने बर्खास्त 4 मंत्रियों की कैबिनेट में वापसी के सवाल पर कहा कि इस पर फैसला सीएम अखिलेश करेंगे। यह बात सुनकर बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश सिंह बीच में ही पीसी छोड़कर चले गए।
3. जब मुलायम ने बर्खास्त मंत्रियों पर कोई फैसला नहीं सुनाया, तब शिवपाल भी मायूस नजर आए। बता दें कि अखिलेश ने रविवार को शिवपाल समेत नारद राय, ओम प्रकाश सिंह और शादाब फातिमा को अमर सिंह का करीबी बताते हुए कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था।
4. ऐसा भी कहा जा रहा है कि मुलायम ने शिवपाल और अखिलेश के साथ मीटिंग में तय बातों का पीसी में जिक्र ही नहीं किया। इससे भी शिवपाल खुश नजर नहीं आए।
https://rashtriyadinmaan.com
