
लखनऊ। केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट के अन्तर्गत केन्द्र 5 साल में सिर्फ 4 सरकारी कम्पनियों के द्वारा 28 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मेक इन इंडिया, स्मार्ट सिटीज और मोबाईल फोन की संख्या में विस्तार हो रहा है। इ कामर्स पार्सेल सेंटर के द्वारा देश के हर हिस्से में अब जल्द पार्सेल पहुचाने की व्यवस्था की गई है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल 2007 से लगातार घाटे में चल रही थीए भाजपा सरकार बनने के बाद हमने काफी निवेश किया और अब पहली बार बीएसएनएल लाभ में आया है। बीएसएनएल की सेवाओं पर पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि रूबरू होते हुए कहा कि 27 वाईफाई हॉट स्पॉट स्थापति किये है। कालड्राप एक बड़ी समस्या थी, जिसे बहुत हद तक दूर किया गया है। बीएसएनएल में एक वर्ष में 20 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। हम गुणवक्ता युक्त काम तेजी से कर रहे है। 90 दिन के लिए जो लक्ष्य हमले टेलीकाम कम्पनियों के लिए र्निधारित किया था वह काम 45 दिन में पूरा कर लिया गया है। जो भी दूर संचार कम्पनी गुणवक्ता युक्त सेवाएं उपलब्ध नहीं करायेगी हम उन पर कार्यवाही करेंगे।
एक अन्य सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि गोमती नगर स्टेशन का हम डेवलपमेंट करेंगे। शीघ्र ही गोमती नगर स्टेशन देश के शानदार स्टेशनों में सुभार होगा। समाजवादी पार्टी की परिवारिक अन्तर्कलह पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सपा की कलह उनका आन्तरिक पारवारिक मामला है साढे चार साल में लूटे के पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद है। सताधारी दल के विवाद के कारण यूपी में विकास की योजनाएं ठप्प पड़ी है। अब बिल्कुल ही विकास ठप्प हो जाएगा।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा ने कहा कि भाजपा का इस परिवारिक कलह से कुछ भी लेना देना नहीं है। पत्रकारों द्वारा पूंछने पर कि सपाई घटनाक्रम के पीछे भाजपा के हाथ होने की बात की जा रही है इस पर श्री सिन्हा ने कहा कि कही भी कुछ भी हो तो भाजपा पर आरोप लगाने का ट्रेंड बन गया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा अपरिहार्य है। भाजपा का दिनोदिन जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है इसी के मद्देनजर ऐसी बाते हो रही है। भाजपा की लड़ाई प्रदेश के विकास को लेकर है। इस बार दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
