सोशल मीडिया पर विपक्षियों की फ़र्ज़ी पोस्टों का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस—राजबब्बर


1477399978921congress
उ0प्र0 कांग्रेस सोशल मीडिया की कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ : उ0प्र0 कांग्रेस सोशल मीडिया की कार्यशाला का आयोजन आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किया गया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद, अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, महामंत्री एवं वाइस चेयरमैन मारूफ खान, पैनलिस्ट अशोक सिंह, एआईसीसी के सोशल मीडिया के कोआर्डिनेटर राहुल पाण्डेय एवं अभय पाण्डेय, सोशल मीडिया के प्रभारी शिव पाण्डेय, प्रभारी युवा एवं एनएसयूआई उ0प्र0कांग्रेस श्रोत गुप्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर कार्यशाला में आये हुए सोशल मीडिया के पदाधिकारियेां को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि राजीव जी ने हमें ऐसी तकनीक प्रदान कर दी है कि हम रात्रि में भी सोच सकते हैं और अपने विचारों को उसी वक्त पूरी दुनिया के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होने कहा कि आप लोगों को देखकर एवं अभी दिल्ली में हुई आल इण्डिया सोशल मीडिया की बैठक देखकर मैं आश्वस्त हूं कि हमारी सेना तैयार हैं एवं किसी भी झूठे और फर्जी सूचना, कहानियां, पोस्ट का मुंहतोड़ जवाब देगी।


Scroll To Top
Translate »