रामगोपाल के बाद ​शिवपाल के आवास 7 केडी से हटाई गई उनकी नेम प्लेट


 

shivpal

लखनऊः समाजवादी कुनबे में चल रही रार थम गई है या और बढ़ रही है? दिल्ली में सपा कार्यालय से प्रोफेसर रामगोपाल की नेम प्लेट हटाने के बाद लखनऊ में मंत्री आवास 7 केडी से शिवपाल की भी नेम प्‍लेट हटा दी गई है। हालांकि थोड़ी देर बाद उनके आवास के बाहर सिर्फ शिवपाल यादव के नाम की प्‍लेट लगा दी गई है।


समाजवादी पार्टी के घरेलू महासंग्राम में पार्टी से निकाले गए रामगोपाल की दिल्ली के कॉपरनिकस मार्ग स्थिति पार्टी कार्यालय से नेम प्लेट हटा दी गई थी।रामगोपाल से दफ्तर छीनने का कदम उस घटनाक्रम की अगली कड़ी है, जिसमें वह खुल कर अखिलेश यादव का समर्थन और शिवपाल सिंह यादव का विरोध कर रहे हैं।

इससे पहले रामगोपाल ने एक चिट्ठी लिख कर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी, और कहा था कि बिना अखिलेश के पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती।रामगोपाल यादव ने घर और प्रदेश की सत्ता में मचे घमासान के पीछे अमर सिंह का हाथ बताया था, जो इस समय मुलायम और शिवपाल के बेहद करीबी हैं।


Scroll To Top
Translate »