
लखनऊ, समाजवादी पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाइक से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है।अखिलेश यादव ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र भी दिया है, जिसमें 205 विधायकों के समर्थन का दावा किया गया है। सियासी लिहाज से ये संख्या बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें 20 विधायकों का जिक्र नहीं हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि ये विधायक कौन हैं? क्या वे शिवपाल खेमे के हैं? या फिर इन विधायकों ने जानबूझकर अखिलेश को समर्थन देने के मसले पर चुप्पी साध रखी है?राज्यपाल राम नाइक ने मुख्यमंत्री अखिलेश से कहा, ‘यह सियासी संकट नहीं है, पारिवारिक है। इसे जल्द सुलझाओ।’ कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच ये सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी। गवर्नर ने मुख्यमंत्री से सियासी हालत पूछे।
संविधान विशेषज्ञों का भी कहना है कि एक बार बहुमत का समर्थन देने के बाद छह महीने तक कोई दिक्कत नहीं है। । अब मुख्यमंत्री 6 महीने के लिए सुरक्षित हैं। जबकि चुनाव उससे पहले ही होंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
