पूर्व फौजी की OROP मामले में खुदकुशी पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी फिर से हिरासत में


 

 

130778-rahul-gandhi

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर वन रैंक वन पेंशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल के आत्महत्या मामले में सियासत गरमा गई है। पूर्व फौजी के परिजनों से मिलने राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस राहुल को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने थाने ले गई, जहां 40 मिनट बाद राहुल गांधी को छोड़ दिया गया।

मंदिर मार्ग थाने से छूटने के बाद राहुल गांधी दो अन्य पुलिस स्टेशन भी गए और कहा कि पूर्व फौजी के परिवार वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मैं उन्हें ढूंढ रहा हूं। इस दौरान राहुल को पुलिस वालों ने काफी समझाया लेकिन राहुल के नहीं मानने पर उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया और कनाट प्लेस थाने ले जाया गया। इस दौरान राहुल के साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है।

दरअसल जंतर-मंतर पर वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर रामकिशन ग्रेवाल ने खुदकुशी कर ली थी। राम किशन के परिजनों का कहना है कि मंगलवार दोपहर रामकिशन अपने साथियों के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने जहर खा लिया। जो ज्ञापन रामकिशन अपनी मांगों को लेकर रक्षा मंत्री को देने जा रहे थे, उसी पर उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया।


Scroll To Top
Translate »