
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में निकाली रैली
यूपी चुनाव में भुगतना पड़ेगा केन्द्र सरकार को इसका परिणाम
लखनऊ,। सर्वजन हिताय संरक्षण समिति उत्तर प्रदेश के आह़वान पर आज कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों की एक विशाल रैली सुभाष चैक से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाली गयी। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे लोगों के हाथों में सर्वाेच्च न्यायालय का सम्मान करो, ज्येष्ठता व श्रेष्ठता का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, 117वां संविधान संशोधन बिल वापस लो आदि नारे लग रहे थे एवं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण लागू करने के लिए 117वें संविधान संशोधन बिल को संसद से पारित कराने की कोशिश की तो प्रदेश के 18 लाख कर्मचारी, अधिकारी व 6 लाख शिक्षक बिना कोई नोटिस दिये उसी समय अनिश्चितकालीन काम बंद करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों के लगभग 4 करोड़ कर्मचारी व शिक्षक वोट की राजनीति का वोट से करारा जवाब देने के लिए संकल्पबद्घ हैं और सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी करेन की कोशिशों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय का फैसला लागू किया जाना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है किन्तु इस बाबत केन्द्र सरकार राजनीतिक कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय से आजमन को अवगत कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा और सांसदों, विधायकों को ज्ञापन दिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान पदोन्नति में आरक्षण का समर्थन करने वाले और इस मामले में स्पष्ट्र घोषणा न करने वाले राजनीतिक दलों को चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लिया गया।उन्होंने कहा कि प्रस्ताव की एक प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष, भाजपा अध्यक्ष, मंत्रियों, लोकसभा व राज्यसभा के सभी सांसदों और राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को भेजी जायेगी।
इस मौके पर ए.ए.फारुकी, एच.एन.पाण्डेय, डी.सी.दीक्षित, कायम रजा रिजवी, पी.के. सिंह, अजय सिंह, डा. मौलेन्दु मिश्र, कमलेश मिश्र, रामराज दुबे, वाई.एन.उपाध्याय, राजीव श्रीवास्तव, अजय तिवारी, सर्वेश शुक्ल, पी.के.सिंह, जी.एन.पाण्डेय, राम प्रकाश, राजीव सिंह, संदीप अग्रवाल, देवेन्द्र द्विवेदी, आर.बी.एल. यादव, धर्मेन्द्र सिंह, पवन सिंह, बसंत मिश्र, आर.पी. उपाध्याय, पाराशर नारायण शर्मा अध्यक्ष राजस्थान, डा. के.एस.तोमर मध्य प्रदेश, श्याम लाल शर्मा पंजाब, विनोद नोटियाल उत्तराखण्ड, सैय्यद नूरूलहक आंध्र प्रदेश, ए.पी.सिंह छत्तीसगढ़, रोमिला शर्मा दिल्ली, बलवीर सिंह हरियाणा सहित हजारों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
