मुख्यमंत्री ने नमक के सम्बन्ध में फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की अपील की


akhilesh-3
सभी जनपदों में जिला पूर्ति अधिकारी नमक की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें
लखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नमक के सम्बन्ध में फैल रही अफवाहों को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि प्रदेश में नमक की उपलब्धता की कोई कमी नहीं है। इसकी पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने जनता से अपील की है कि इस सम्बन्ध फैलाई जा रही अफवाहों पर कतई ध्यान न दिया जाए और अनावश्यक खरीद से बचा जाए।
श्री यादव ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नमक के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जमाखोरी व कालाबाजारी तथा कृत्रिम अभाव उत्पन्न किए जाने को रोका जाए। इसके लिए सतर्क रहते हुए इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत व सूचना मिलने पर जमाखोरों व कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
साथ ही, फैलाई जा रही अफवाहों को भी हर-हाल में रोका जाए। उन्होंने कहा है कि सभी जनपदों में जिला पूर्ति अधिकारी नमक की उपलब्धता का विशेष ध्यान रखें।

Scroll To Top
Translate »