एटीएम के हालात सामान्य होने में कम से कम 2 हफ्ते लगेंगे: अरुण जेटली


 

 

arun-atm1-558x395

नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि देश में एटीएम की स्थिति सामान्य होने में कम से कम 10 तो लग ही जाएंगे. यानी आपको आने वाले कुछ और दिनों तक एटीएम की बाहर की भारी भीड़ से जूझना पड़ सकता है. अब से कुछ देर पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैंकों में नोट जमा करने और बदलने आने वाले लोगों के परेशानियों से जुड़ी समस्याओं पर बात की और कहा कि बैंक पूरी कोशिश कर रहे हैं जिससे लोगों को इन कामों में दिक्कत ना आए.

 

इसके अलावा आज वित्त मंत्री ने बैंकों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं कि बैंकों के एटीएम के बाहर लंबी लाइनों में अगर सीनियर सिटीजन हैं तो उनके लिए बैंक अलग से व्यवस्था करें. ताकि एटीएम से पैसे निकालने के लिए सीनियर सिटीजन्स को लंबी प्रतीक्षा ना करनी पड़े. ये आदेश अलग-अलग जगहों से एटीएम की लाइन में खड़े कुछ बुजुर्गों की तबियत खराब होने और मौत होने की खबरें आने के बाद दिया है.

वित्त मंत्री ने साफ जवाब दिया कि पहले से बैंकों के एटीएम को नई करेंसी के लिए तैयार इसलिए नहीं किया गया ताकि नोटबंदी के फैसले की गोपनीयता को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके. अगर एटीएम को पहले से ही नए करेंसी के स्लॉट बनाए जाते तो इस खबर के लीक होने का अंदेशा था जिससे सरकार की काले धन पर लगाम की ये कोशिश पूरी तरह सफल नहीं रहती. सरकार ने पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए एटीएम की प्रोग्रामिंग में बदलाव के पूर्व आदेश जारी नहीं किए.

सरकार के तमाम दावों के उलट देश में कई जगहों पर एटीएम मशीनें नहीं चल रही हैं और जहां चल भी रही हैं वहां लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है. शाम होते-होते मशीनें शुरु हुईं पर तब तक लोग परेशान होते रहे. सवाल ये है कि आखिर 2 दिन से बंद एटीएम मशीनों ने चालू होने के बाद काम क्यों नहीं किया, दरअसल एटीएम के नहीं चलने की दो वजहें रहीं, पहली तकनीक और दूसरी, 100 को नोटों की कमी.

एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा है कि सारे एटीएम को सही तरीके से ऑपरेट कराने के लिए 10-15 दिन और लगेंगे. इसके अलावा अलग-अलग बैंकों के एटीएम के चालू होने का समय अलग-अलग बताया जा रहा है.


Scroll To Top
Translate »