लखनऊ| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने नेताजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सभी समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है। समाजवादी पार्टी का नेतृत्व कानपुर रेल दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के असामयिक निधन है।
प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने समाजवादी कार्यकर्ताओं से दुर्घटना प्रभावित परिवारों की हर सम्भव मदद की अपील की है। सपा प्रवक्ता व सचिव दीपक मिश्र ने बताया कि युवा समाजवादियों द्वारा रक्तदान का कार्यक्रम यथावत रहेगा और एकत्र रक्त को कानपुर हादसे में घायल व्यक्तियों के इलाज में भेजा जाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com
