
नई दिल्ली: मोदी के हर फैसले का साथ दिया हैं बाबा रामदेव ने और इसबार भी नोटबंदी के फैसले को सराहा हैं नोटबंदी पर मोदी सरकार के सहयोग में धर्मगुरुओं ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस की. प्रेस कांफ्रेस में बाबा रामदेव ने कहा कि नोटबंदी का विरोध करना देशद्रोह है, जो लोग इसका विरोध कर रहे है वह राष्ट्रद्रोह कर रहे है.मोदी सरकार की तारीफ करते हुए रामदेव बोले कि नोटबंदी से आतंकवाद पर सबसे बड़ा हमला हुआ है, पाकिस्तान से जो नकली करेंसी आती थी मोदी सरकार के इस फैसले से आतंकवाद और नक्सलवाद की फंडिग रुकेगी.
बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले से बैंकों की ब्याज दरों में कटौती होगी, उम्मीद है कि ब्याज दरें 7% तक जाएंगी देश की जीडीपी को भी फायदा होगा और देश की करेंसी की वैल्यू बढ़ेगी.
उन्होंने कहा कि कोऑपरेटिव बैंकों में कई गड़बड़ियां हुई है, अब उन पर कार्यवाई होगी, दो बार चेतावनी देने के बाद भी कुछ लोगों के विचार नहीं बदले थे, इसलिए ऐसा कड़ा फैसला लिया गया. रामदेव ने कहा कि पूरी सन्यास परंपरा इस फैसले के समर्थन में है.
https://rashtriyadinmaan.com
