पाकिस्तान के ऐबटाबाद में विमान क्रैश, 47 लोगों के मारे जाने की आशंका


pia_1481113039
पाकिस्तान के ऐबटाबाद में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन का एक विमान क्रैश हो गया है। यह हादसा पिपलिन के करीब हुआ है जो हविलियान के पास एक उपनगरीय गांव है। ये विमान चित्राल से इस्लामाबाद जा रहा था
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस विमान का ATC से संपर्क टूट गया था। इस विमान में 5 क्रू मेंबर सहित 47 यात्री सवार थे । चश्मदीदों ने विमान को गिरते देखा। उनके अनुसार साफ नजर आ रहा था कि विमान अपने नियंत्रण में नहीं था। दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर विमान ने उड़ान भरी थी।

खबर है कि पायलट ने आखिरी बार कंट्रोल रूप से संपर्क साधा जिसमें उसने विमान में किसी परेशानी के संकेत दिये। पाक न्यूज चैनल के अनुसार एक शो के बाद कुछ कलाकारों का समूह भी इस विमान में सवार था। हालांकि इसकी पुष्टि अबतक नहीं की गयी है.।


Scroll To Top
Translate »