
जयपुर | अरबन कोऑपरेटिव बैंक पर आयकर छापे में 2 करोड़ 2 लाख रुपये जब्त किए गए हैं. हैरानी की बात यह है कि पकड़ी गई खेप में से 1.38 करोड़ रुपये की रकम नई करेंसी में है, वहीं इसमें से भी ज्यादातर 2 हजार रुपये के नए नोट हैं. इससे पहले चेन्नई में आयकर विभाग ने एक मनी एक्सचेंजर के यहां छापे में करीब 100 करोड़ रुपये की रकम बरामद की थी.
आयकर अफसरों ने पिंकसिटी में विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित अरबन कोऑपरेटिव बैंक में छापा मारा. जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया.
विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी कई शैक्षिक संस्थानों को संचालित करती है. जिसके जयपुर, अजमेर और मुंबई में कई इंस्टीट्यूट हैं. जयपुर में सोसायटी अरबन कोऑपरेटिव बैंक का संचालन करती है.
सोसायटी के दूसरे कार्यालयों पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है. इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने चेन्नई में शेखर रेड्डी नाम के कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारकर 93 करोड़ रुपये की रकम बरामद की थी. जिसमें से 70 करोड़ रुपये के दो हजार के नोट भी थे.
https://rashtriyadinmaan.com
