
चेन्नई | भारतीय मौसम विभाग ने बताया, ‘‘चक्रवाती तूफान वरदा तट पर पहुंचने लगा है.’’ आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक एम. महापात्र के मुताबिक चक्रवात का ‘‘केंद्र’’ चेन्नई से 20 किलोमीटर की दूरी पर है.
महापात्र ने कहा, ‘‘चेन्नई के नजदीक हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है. भारी बारिश और तूफान का अनुमान है. तूफान दोपहर दो बजे तक पहुंचने वाला था. चक्रवात दो बजे से पांच बजे के बीच महानगर से गुजरेगा.’’ अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों के कई हिस्से में एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति रोक दी गई. उत्तर चेन्नई, तिरूवल्लुर जिले के पझावेरकादु और कांचीपुरम के ममल्लापुरम के गांवों से करीब आठ हजार लोगों को 95 राहत शिविरों में सुरक्षित तरीके से पहुंचा दिया गया.
हवाई अड्डे पर विमानों के परिचालन को शाम पांच बजे तक स्थगित कर दिया गया है.
लंबी दूरी की बसों को रोक दिया गया है और अधिकतर इलाकों में वृक्षों के उखड़ने और सड़कों पर बिजली के खंभे गिरने के कारण यातायात बाधित है.
https://rashtriyadinmaan.com
