
लखनऊ: यूपी के सीएम अखिलेश यादव अब लेखक बन गए हैं। दरअसल सीएम अखिलेश अब अपने द्वारा रैलियों, समारोहों और कार्यक्रमों के दौरान दिए गए कुछ चुनिन्दा भाषणों और प्रेस कॉन्फ्रेंस को एक किताब की शक्ल दे रहे हैं।
इस किताब का नाम ‘परिवर्तन की आहट- भाग 1’ है। इस किताब के पब्लिकेशन का जिम्मा राजकमल प्रकाशन प्रा. लि. को दिया गया है। इस किताब की श्रृंखला के संपादन का काम कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी कर रहे हैं।इसकी कीमत 595 रुपए रखी गई है।
https://rashtriyadinmaan.com
