सपा ने बदले सात और उम्मीदवार, राहुल पाण्डेय को मिला टिकट


 

 

ffrtredre4w3e43-2

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए घोषित उम्मीदवारों में एकबार फिर फेरबदल करते हुए सात नए लोगों के नाम की घोषणा की है ।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अमापुर, बिलग्राम मल्लावां, तिलोई, जगदीशपुर, माधवगढ़, कालपी और खागा सीटों से अपने घोषित उम्मीदवारों क्रमशः वीरेन्द्र सोलंकी, मयंकेश्वर शरण, अजीत प्रसाद, लाखन सिंह कुशवाहा, विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्नू राजा और ओम प्रकाश गिहार के स्थान पर क्रमशः राहुल पाण्डेय, अनीस मंसूरी, जैनुल हसन, विमलेश सरोज, आर०पी० निरंजन, अनूप कुमार सिंह और विनोद पासी को उम्मीदवार घोषित किया है ।


Scroll To Top
Translate »