
16 दिसम्बर को रामपुर, हाथरस तथा कौशाम्बी में कमल मेले का आयोजन
लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी 20 जनपदों में कमल मेला का आयोजन करेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बतायाकि पार्टी अलग-अलग तिथियों में आयोजित किया जायेगा।
पार्टी की जिला ईकाईयां 27 दिसम्बर तक कमल मेले का आयोजन करेगी। कमल मेला 16 दिसम्बर को रामपुर, हाथरस और कौशाम्बी में आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा बिजनौर, ललितपुर, मिर्जापुर, बुलन्दशहर, जालौन, सोनभद्र, बदायूं, औरैया, चंदौली, पीलीभीत, बाराबंकी, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, अम्बेडकर नगर, संतकबीर नगर, उन्नाव और सिद्धार्थनगर में मेला लगाया जायेगा। कमल मेला प्रथम चरण में अर्धशहरी व ग्रामीण क्षेत्रो पर केन्द्रित रहेगा।
मेले में प्रदर्शनी जोन होगा जहां लोगो में केंद्र की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढाई जाएगी। वहीं वर्चुअल रियलिटी बूथ पर 360 डिग्री विडियों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। चाय पर चर्चा जोन भी होगा जहां सियासत की बात के साथ ही बीजेपी का टेबलायड ‘कमल एक्सप्रेस’ पढ़ने को दिया जाएगा। सेल्फी विद मोदी खिंचाने से लेकर लेजर और मैजिक-शो तक के इंतजाम होंगे। लोगो के मनोरंजन के लिए रिंगटॉस, बोतलफोड़, निशानेबाजी जैसे अनेक खेल स्टाल विभिन्न प्रकार के झूले भी होंगे।
मेले के अन्य स्टाल में ‘यूपी के मन की बात’ जोन भी होगा जिसके माध्यम से लोग अपनी आकांक्षाएं और उम्मीदें भाजपा सरकार तक पहुँचा सकते है। भोजन के अलावा सभी स्टाल लोगो के लिए मुफ्त होंगेंै बीजेपी ने प्रयोग के तौर पर पिछले महीने 18 से 20 नवंबर तक बांदा जिले में कमल मेला लगाया था। तीन दिनों के आयोजन में मेले में करीबन 60,000 लोगों ने शिरकत की थी। जनता की प्रतिक्रिया से उत्साहित पार्टी ने इसे बड़े पैमाने पर लागू करने का फैसला किया है। बांदा से प्राप्त अनुभव के आधार पर कुछ सुधार भी किए गए हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
