लीबिया में विमान ‘हाईजैक’, कुल 118 यात्रियों में एक नवजात सहित 28 महिलाएं


 

viman5-580x395

 

नई दिल्ली/त्रिपोली : लीबिया में विमान हाईजैक की सूचना है. विमान को दो अपहरणकर्ताओं ने हाईजैक किया है. उसमें करीब 118 यात्री सवार हैं. आतंकियों ने उसे उड़ाने की धमकी दी है. लीबिया के प्रधानमंत्री ने भी ‘हाईजैक’ की सूचना ट्वीट कर दी है. फिलहाल विमान को माल्टा में उतारा गया है.

सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि एक हाईजैकर के पास हैंड ग्रेनेड है और उसी से डरा कर उन्होंने हाईजैक को अंजाम दिया है. यह विमान साभा से त्रिपोली की ओर जा रहा था. उसी समय उसमें दो लोगों ने बम होने का दावा कर विमान को हाईजैक कर लिया.अपहरणकर्ताओं ने कुछ मांगें भी रखी हैं लेकिन, अभी उनको गुप्त रखा गया है. अफ्रिकिया एयरवेज ए320 के हाईजैक के बाद माल्टा पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई है.

 

माल्टा एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि जबरन यहां विमान उतारा गया क्योंकि हाईजैकर उसे उड़ाने की धमकी दे रहे थे. अधिकारियों के अनुसार सभी तरह की आपातकालीन टीमें मौके पर भेज दी गई हैं.बताया गया है कि इसमें कुल 111 यात्री सवार हैं. इसमें 82 पुरुष यात्री, 28 महिला यात्री और 1 नवजात बच्चा शामिल है. चालक दल के 7 सदस्य विमान में सवार हैं. सुरक्षाकर्मियों ने विमान को चारों ओर से घेर रखा है.

 


Scroll To Top
Translate »