वडोदरा: दारू पार्टी पर छापा, IPL के पूर्व चेयरमैन, 100 से ज्यादा महिलाओं समेत 250 अरेस्ट


 

 

night-party

 

वडोदरा: गुजरात के वडोदार में हाइप्रोफाइल दारू पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा है. इस पार्टी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन चिरायु अमीन सहित 250 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार में 100 से ज्यादा महिलाएं हैं. गुजरात में शराबबंदी कानून लागू है.

यह पार्टी वडोदरा के अंपाड गांव के भीमपुरा के पास अखंड फार्म हाउस में चल रही थी. पुलिस ने पार्टी से 15 पेटी दारू को अपने कब्जे में लिया है. पार्टी में राज्य के तमाम उघोगपति शामिल थे. जिनमें आईपीएल के पूर्व चैयरमैन चिरायु अमीन भी शामिल थे.

अमीन क्रिकेट प्रशासक के साथ-साथ बड़े कारोबारी भी हैं. गिरफ्तार किए गए उघोगपतियों को पुलिस ने ब्लड सेम्पल के लिए अस्पताल भेज दिया है. पार्टी में वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत सहित कई शहरों के बड़े-बड़े कारोबारी और अन्य कई हस्तियां मौजूद थी. जितेन्द्र शाह के खिलाफ दारू रखने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.

बता दें कि गुजरात में शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह ही नया कानून बनाया है. कानून के बनने के बावजूद वडोदरा में इस तरह की हाइप्रोफाइल दारू पार्टी का आयोजन किया गया.

 


Scroll To Top
Translate »