
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी की चारों परिवर्तन यात्राएं 24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे लखनऊ महानगर की सीमा में अलग-अलग मांर्गो से प्रदेश करेंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें पहली यात्रा सहारनपुर से लखनऊ सीतापुर रोड से लखनऊ में प्रवेश करेगी जिसका नेतृत्व नेता विधान मण्डल दल श्री सुरेश खन्ना करेंगे, द्वितीय यात्रा झांसी से लखनऊ हरदोई रोड से प्रवेश करेगी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। तृतीय यात्रा सोनभद्र से लखनऊ रायबरेली रोड से प्रवेश करेगी नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र करेंगे। चैथी यात्रा बलिया से लखनऊ अयोध्या-फैजाबाद रोड से प्रवेश करेगी नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती करेंगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह चारों यात्राएं मोतीमहल में 1 बजे आकर मिलेगी और वहां से भारत सरकार के गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह के नेतृत्व में यह सभी चारों नेता एक रथ पर सवार होकर एक जुलूश के रूप में यात्रा के सभी रथ तथा यात्रा के साथ की गाड़ियां और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में हजरतगंज चैराहे पर पहुंचेंगे जहां बाबा साहब अम्बेडकर, महात्मा गांधी, सरदार पटेल तथा उदादेवी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके तथा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाने के बाद परिवर्तन यात्रा का समापन होगा।
https://rashtriyadinmaan.com
