राहुल ने नोटबंदी को बताया आर्थिक डकैती


 

 

rahul-1

 

अल्मोड़ा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के बाद उत्तराखंड में चुनावी अभियान का शुक्रवार को आगाज किया। यहां उन्होंने अल्मोड़ा में जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने नोटबंदी को आर्थिक डकैती करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस देश से भ्रष्टाचार और कालेधन को खत्म करना चाहती है। वो इसे खिलाफ उठने वाले हर कदम का साथ देंगे, लेकिन नोटबंदी देश में आर्थिक डकैती की तरह है।

और क्या बोले राहुल गांधी ?
-नोटबंदी की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, लेकिन सरकार ने संसद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि तक नहीं दी।
-बहराइच के बाद यहां भी उन्होंने शे’र मारते हुए मोदी पर तंज कसा कि  ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते गृहस्थियां जलाने में…’
-देश में गरीब परेशान है और अमीर चैन से सो रहा है। बैंकों के बाहर लगी लाइनों में कोई भी सूट-बूट वाला नजर नहीं आता है।
-हम जानना चाहते हैं कि स्विस बैंक वाले चोर कौन हैं, हम चाहते हैं कि मोदी सरकार उनका नाम सदन में रखे।

 


Scroll To Top
Translate »