सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिले अमर सिंह


images-51

लखनऊ, । सपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद अमर सिंह आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके घर पर पहुंचे हैं। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य अमर सिंह पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं, और टिकट बंटवारे के साथ ही किसी पार्टी के साथ गठबंधन में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जाती है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कई बार बाहरी बताए जाने के बाद भी अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के चहेते बने हुए हैं। अमर सिंह किसी न किसी तरह अपनी बात पार्टी के सामने रख ही देते हैं।

आज भी शिवपाल सिंह यादव के घर पर उनका आगमन पार्टी में किसी बड़े निर्णय का संकेत है। अमर सिंह आज सुबह ही अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद उन्होंने सीधे शिवपाल सिंह के आवास का रुख कर लिया। वैसे तो अमर सिंह हर बात पर यही कहते हैं कि पार्टी में कोई भी निर्णय मुलायम सिंह यादव का होगा, लेकिन वह अपनी बात कहने से भी नहीं चूकते हैं। शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात के बाद अमर सिंह ने कहा कि मैं पार्टी का महासचिव हूं। शिवपाल सिंह यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मैं आज शिवपाल जी से मिलने आया था।अमर सिंह ने कहा कि शिवपाल जी से 2017 विधान सभा चुनाव को लेकर हमारी बात हुई है। मैं एक पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्रदेश अध्यक्ष से आज कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। अमर सिंह को समाजवादी पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की टीम में भी शामिल किया है। इस टीम में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा शिवपाल सिंह यादव व पार्टी राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद अमर सिंह भी हैं। माना जा रहा है कि आज अमर सिंह पार्टी के प्रदेश अधयक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ टिकट बंटवारे के साथ ही विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन पर भी चर्चा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी चर्चा कर रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »