पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने पोस्ट किया विडियो


modi-atal-ji_1482642503
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुबारकवाद दी है। पीएम मोदी वाजपेयी से मिलने उनके आवास भी पहुंचे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, ‘ बेहद प्रिय और आदरणीय अटल जी को जन्मदिन मुबारक। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘ अटल जी की सेवा और नेतृत्व ने भारत के विकास में सकारात्मक प्रभाव डाला। वह महान शख्सियत हैं।’

पीएम मोदी ने एक विडियो भी साझा करते हुए उनके सादगी और गर्मजोशी का जिक्र किया है। विडियो साझा करते हुए पीएम ने लिखा है कि अटल जी कुछ इस तरह कार्यकर्ताओं से मिलते थे।

Scroll To Top
Translate »