
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधामनत्री अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर अटल आईटी सेन्टर का उद्घाटन वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर माथुर ने अपने सन्देश में कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इण्डिया की तरह हम तेजी से बढ रहे है उसी तरह हम अटल आई सेन्टर के माध्यम से प्रदेश की सभी जिलास्तरीय तथा क्षेत्रीय संगठन इकाईयों तथा कार्यकर्ताओं से सीधे व त्वरित संवाद स्थापित कर सकेगें।
उन्होने कहा कि कार्यकर्ता तकनीकी का उपयोग कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को त्वरित गति से जनहित में जनता के बीच ले जाय। माथुर ने कहा कि आईटी सेन्टर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तथा जबाब देही दोनो ही तय करेगे और आई कार्यकर्ताओं को अटल आई टी सेन्टर के शुभारम्भ के लिए बधाई दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्म दिन पर आईटी सेन्टर के शुभारम्भ करने के साथ ही सभी 90 जिला केन्द्रो के कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा अध्यक्ष ने आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक संजय राय तथा उनकी टीम के सदस्यों को हाॅर्दिक बधाई देते हुए कहा कि अटल आईटी सेन्टर के माध्यम से और अधिक कार्यकर्ता पार्टी से जुडेगें। परिवर्तन सन्देश को जन-जन तक ले जायेगें तथा कुशासन को उखाड फेंकेगें और सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाएगें।
ई टी संयोजक संजय राय ने इस अवसर पर आईटी की कार्ययोजना के बारें में बताया कि पार्टी के डाटा बैंक के साथ पार्टी के लिए उपयोगी सूचनाओं का डाटा बैंक तैयार करने का कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विद्या सागर सोनकर, अनुपमा जायसवाल, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई,अशोक कटारिया, मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायन दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अतुल दीक्षित, आदि प्रमुख लोगो ने उपस्थित रहें
https://rashtriyadinmaan.com
