बिजली विभाग चीन निर्मित सस्ती दरों पर खरीद रहा उपकरण


44e3rdwfpower-5436bcd00508d_m

लखनऊ,। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता परिषद ने एक बड़ा खुलासा करते हुये कहा कि वर्तमान में देश के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरें महज इसलिये बढ़ती हैं क्योंकि ज्यादातर राज्यों में निजी घरानों द्वारा स्थापित किये जो रहे उत्पादन गृहों से पैदा होने वाली बिजली की लागत बहुत ज्यादा है। विडम्बना यह है कि ज्यादातर उत्पादन गृह देश में अपने उत्पादन गृह में चीन द्वारा निर्मित टरबाईन, बॉयलर, सुपरक्रिटिकल उत्पादन उपकरणों, सोलर पैनल का उपयोग करते हैं जो सस्ती दरों पर मिलते है परन्तु सॉठगॉठ कर उसको उच्च दरों पर बताकर अपने उत्पादन गृह की कैपिटल कास्ट को बढ़ाते हैं और अन्ततरू उसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगतती है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता ै कि चीन निर्मित माल खरीद कर बिजली विभाग स्वदेशी को झटका दे रहा है।

उपभोक्ता परिषद आज जो खुलासा करने जा रहा है वह बेहद चैंकाने वाले है एक तरफ जहॉ चीन द्वारा निर्मित बिजली की झालर को भी न खरीदने के लिये अभियान चलता है वहीं देश के उर्जा क्षेत्र में चीन द्वारा निर्मित आयात किये गये विद्युत उपकरणों की मात्रा पर गौर करें तो वह बेहद चैकाने वाले है। जहॉ एक तरफ से देश में मेक इन इण्डिया नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं चीन निर्मित विद्युत उपकरणों की खरीद बड़ा सवाल पैदा कर रही है। उ0प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व उर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि विगत दिनों देश की लोक सभा में एक सवाल के जवाब में जो उत्तरए देश के उर्जा मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा पटल पर रखा गया उस पर गौर करें तो उसके ऑकड़े बेहद चैकाने वाले हैं। पिछले 10 वर्षाे में चीन से आयात किये गये विद्युत उपकरणों की मात्रा बहुत ज्यादा है उसमें कुछ वर्षाे पर नजर डाले तो स्वतरू देख सकते हैं स्थिति क्या है।

उन्होंने कहा कि जहॉ एक तरफ लगातार देश में इस बात पर चर्चा रहती है कि चीन निर्मित सामानों की खरीददारी कम की जायेए वहीं अरबों खरबों बिजली उपकरण की खरीद पर नजर डालें तो वर्तमान में सबसे ज्यादा खरीद की गई है जो अपने आप में बड़ा सवाल उठाता है। जब तक देश में इस बात पर गम्भीरता से सोंचा नहीं जायेगा इसी तरह देश के निजी घराने सस्ती दरों पर चाइना निर्मित उपकरण खरीद कर बड़ा घालमेल कर अपनी कैपिटल कास्ट को बढ़ाकर देश व प्रदेश के उपभोक्ताओं को चूना लगाते रहेगें।

यह सभी को पता है कि चाइना में उपकरणों की क्वालिटी क्या होती है वर्तमान में देश में सोलर बढ़ावा देने की बात हो रही है। बड़े पैमाने पर इसमें भी चीन निर्मित पैनल लिये जा रहे है परन्तु बड़ा घालमेल कर उसे विदेशी तो कहा जाता है लेकिन चाइना का नहीं किसी अन्य देश काए और उसके नाम पर दरों में बढ़ोत्तरी होती है।


Scroll To Top
Translate »