‘परिवर्तन महारैली’ को अभूतपूर्व बनाने के लिये तैयारियां तेज


ggft56ty76y67t6
लखनऊ|  भारतीय जनता पार्टी ने दो जनवरी को प्रस्तावित ‘परिवर्तन महारैली’ को अभूतपूर्व बनाने के लिये अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों ने राजधानी लखनऊ में व्यापारियों, अधिवक्ताओं, महिलाओं, युवाओं एवं समाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की अलग-अलग बैठके आयोजित कर आम जनता को रैली में आमंत्रित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुनने की अपील की गई।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कैसरबाग, आशियाना, निरालानगर, त्रिवेणीनगर, लाजपतनगर व लालकुआ सहित कई अन्य स्थानों पर आयोजित बैठकों में पहुंचकर परिवर्तन महारैली की तैयारियों के संदर्भ में जानकारी ली। उन्होंने परिवारिक झगड़े में उलझी अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के कुशासन से त्रस्त जनता ने राज्य में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। सपा-बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी से मुक्त उ0प्र0 बनाने के लिए जनता ने राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
श्री सोनकर ने जनता का आवाहन किया कि वे राज्य में सत्ता परिवर्तन के संकल्प के साथ दो जनवरी को रमाबाई रैली स्थल पर होने वाली परिवर्तन महारौली को सफल बनाने के लिये बड़ी संख्या में पहुंचे। श्री सोनकर के साथ पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक भी उपस्थित थे।
रैली की तैयारियों के संदर्भ में आज हुई बैठकों में कैसर बाग मण्डी में पुष्पेन्द्र सोनकर, रमा बाजपेयी, डब्बू सोनकर, संदीप सोनकर, आशियाना में अनिल त्रिपाठी, सुनील बाजपेयी, ललित द्विवेदी, निरालानगर- राकेश त्रिपाठी, दीपक तिवारी, अमिनेस शुक्ला, त्रिवेणीनगर- निखार सोनी, विकाश गुप्ता, लाजपत नगर में डा0 रामेन्द्र अवस्थी, बाबा अग्निहोत्री, लल्लू मिश्र, अनुराग मिश्र, नृपेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, लाल कुआ में लाबेन्द्र चतुर्वेदी, निखिलेश कुमार पूर्व सभासद, रमा जायसवाल, ओ0पी0 चतुर्वेदी सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »