
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी में चला रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में रविवार (8 जनवरी) को केंद्र सरकार ने अमर सिंह को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देकर एक नए अध्याय को भी शुरू कर दिया है। अखिलेश गुट ने इसे पार्टी तोड़ने का इनाम कहा है। समाजवादी पार्टी के एमपी नरेश अग्रवाल ने कहा कि अमर सिंह को बीजेपी का एजेंट होने का इनाम मिला है। इससे पहले अमर सिंह को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी।
-जेड कैटेगरी की सुरक्षा आम तौर पर ऐसे व्यक्ति को दी जाती है जिन्हें आतंकवादियों, अग्रवादियों या अज्ञात लोगों से जिंदगी का खतरा रहता है।
-इसकी अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय से दी जाती है।
-अमर सिंह के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के 24 कमांडो हमेशा साथ रहेंगे।
-उनके घर और ऑफिस पर भी सुरक्षा रहेगी।
-अमर सिंह दूसरे सपा नेता होंगे जिन्हें केंद्र सरकार की ओर से जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
-ये सुरक्षा मुलायम सिंह यादव को मिली हुई है।
-अमर सिंह को मनमोहन सरकार के वक्त भी यह सुविधा मिल चुकी है।
नरेश अग्रवाल ने क्या कहा ?
-नरेश अग्रवाल ने कहा कि अमर सिंह को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देना यह दिखाता है कि अमर सिंह को उनके काम का इनाम दिया गया है।
-नरेश अग्रवाल ने कहा बीजेपी समाजवादी पार्टी को तोड़ने की कोशिश में लगी थी।
-यह ये हमारा पहले से आरोप था और अब ये सिद्ध भी हो गया है।
-नरेश अग्रवाल ने कहा कि नेताजी हमारे संरक्षक हैं।
-उन्हें लेकर कोई विवाद ही नहीं है।
https://rashtriyadinmaan.com
