भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को हटाने की मांग की


index77777
लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को हटाने की मांग की।
श्री मौर्य ने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पुलिस प्रशासन द्वारा बडे पैमाने पर धांधली और गडबडी कराने की दृष्टि से सपा सरकार द्वारा वरिष्ठ ईमानदार आईपीएस अधिकारियों को दरकिनार कर वरीयता के क्रम में 10वें नम्बर के आईपीएस श्री जावेद अहमद को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया।
श्री मौर्य ने पत्र के माध्यम से कहा कि श्री जावीद अहमद के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव व उनके परिजनों से आत्मीय व करीबी सम्बन्ध है। इन संबधों के चलते ही सपा परिवार के कलह में सुलह समझौता कराने के लिए कई बार श्री अहमद मुख्यमंत्री आवास, श्री मुलायम सिंह व श्री शिवपाल यादव के आवास पर चर्चा करते थे। मीडिया द्वारा भी उनके इस आचरण को प्रकाशित किया गया।
श्री मौर्य ने पुलिस महानिदेशक श्री जावीद अहमद को पद से हटाने की मांग करते हुए पत्र में कहा कि श्री अहमद के पद पर बने रहते हुए निष्पक्ष चुनाव होना सम्भव नहीं है।

Scroll To Top
Translate »