
नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने आज राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को पत्र लिखकर उन्हें अखिलेश यादव के करीबी रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित किये जाने के मद्देनजर उच्च सदन में पार्टी के नेता पद से हटाये जाने की मांग की.
मुलायम ने अंसारी से आग्रह किया कि रामगोपाल को पार्टी से निष्कासित किये जाने को ध्यान में रखते हुए उन्हें पिछली सीट पर स्थानांतरित किया जाए. अभी रामगोपाल सदन में अगली कतार में बसपा सुप्रीमो मायावती के पास की सीट पर बैठते हैं. राज्यसभा के सभापति के ओएसडी गुरदीप सिंह सप्पल ने ट्वीट किया, ‘‘ राज्यसभा के सभापति को मुलायम सिंह यादव का पत्र मिला है जिसमें रामगोपाल यादव को सपा से निष्कासित किये जाने की सूचना दी गई है और इसकी उपयुक्त जांचपरख की जायेगी. ”
https://rashtriyadinmaan.com
