
नई दिल्ली. सीबीएसई ने चुनावों को मद्देनजर रखते हुए इस बार परीक्षाओं को देर से शुरू कराने का फैसला लिया है. अभी तक परीक्षाओं की शुरुआत एक मार्च या दो मार्च से होती रही है. इस बार सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं कक्षाओं की परीक्षाएं 09 मार्च से शुरू होंगी और दसवीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को और 12वीं कक्षा की परीक्षा 29 अप्रैल को समाप्त होंगी. परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी.
सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी समेत अन्य 12 अतिरिक्त विषयों के पेपर से होगी. जबकि बारहवीं की परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से शुरु होगी. इस बार सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं में बैठने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा भी हुआ है.
https://rashtriyadinmaan.com
