पश्चिम बंगाल : गंगासागर मेले में भगदड़ मचने से 6 की मौत, 15 घायल


ganga-sagar-mela-stampede_650x400_41484488445

 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मकर संक्रांति के मौके पर गंगासागर मेले के दौरान भगदड़ में 6 लोगों के मारे जाने, जबकि 15 अन्‍य के घायल होने की ख़बर है.

बताया जा रहा है कि ये भगदड़ यहां के काचुबेरिया इलाके में मेले से लौटती भीड़ के बीच हुई. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है.

प्रशासन द्वारा गंगासागर मेले को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. श्रद्धालुओं ने शनिवार तड़के दो बजकर 52 मिनट के बाद से पवित्र स्नान शुरू किया और रविवार सुबह दो बजकर 15 दिन मिनट तक स्नान करने का शुभ समय था, जिसके लिए लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु यहां आए हुए थे.

राज्य और दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की मदद के लिए 9,000 पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की तैनाती की थी. प्रशासन ने बताया कि करीबी नजर रखने के लिए 165 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए


Scroll To Top
Translate »