लखनऊ | समाजवादी पार्टी अगर दो हिस्सों में बंटती है तो अमर सिंह और जया प्रदा किसी भी गुट का हिस्सा नहीं होंगे. जानकारी के मुताबिक, दोनों किसी भी गुट के लिए विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार भी नहीं करेंगे. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान अमर सिंह ने कहा- मेरा लंदन में इलाज चल रहा था, यहां पार्टी में विवाद के कारण मुझे बुलाया गया था. अब मैं फिर अपने इलाज के लिए लंदन लौट जाऊंगा. मैं लंदन-सिंगापुर में अपना इलाज पूरा कराऊंगा और मार्च के अंत तक लौटूंगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव है और 11 मार्च को काउंटिंग है.
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच अमर सिंह शुरू से मुलायम के साथ हैं. मुलायम-अखिलेश विवाद विवाद में अमर सिंह सपा सुप्रीमो के समर्थन में बयान दे चुके हैं. अमर सिंह ने बयान जारी कर अखिलेश किया था. उन्होंने दोहा पढ़ाकर कहा था- कलयुग में पिता वनवास जाएगा और बेटा राज करेगा. उन्होंने कहा था- मैं अपना पूरा समर्थन नेताजी को देता हूं, उनका अवमानना पार्टी का अनुशासन भंग करने के समान है. उनके (मुलायम) खिलाफ कितने भी बड़े लोग जो कुछ भी काम कर रहे हैं, वो बिल्कुल असंवैधानिक, अनैतिक और गलत है.
https://rashtriyadinmaan.com
