
नई दिल्ली। आरबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ा दिया है। अब अधिकतम 10 हजार की राशि निकाल सकते हैं। इससे पहले एटीएम से एक बार में सिर्फ 4500 ही निकाल सकते थे। करंट अकाउंट से रुपये निकालने की लिमिट भी बढ़ा दी गई है। अब हफ्ते में 50 हजार के बदले एक लाख रुपये निकाले जा सकेंगे।
पीएम मोदी के द्वारा 8 नवंबर को को नोटंबदी के एलान के साथ 500 व 1000 के नोट देश में पूरी तरह से बंद कर दिए गए । जिसके बाद देशभर में नोट की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ा।
पहले से ही कहा जा रहा कि आरबीआई जल्द एटीएम से पैसे निकालने की सीमा और बड़ा सकता है। एटीएम से पैसे की सीमा बढाना आरबीआई का महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। यह मामला आपके द्वारा निकाले गए रुपयों को लेकर नहीं बल्कि रुपए निकालने के लिए एटीएम के प्रयोग की संख्या का है।
https://rashtriyadinmaan.com
