चुनाव आयोग ने अखिलेश को सौंपी साइकिल व पार्टी


368297-akhilesh-yadav-2-300x300

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन अहम रहा। चुनाव आयोग ने साइकिल चिह्न और पार्टी नाम अखिलेश को सौंप दिया।

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के खेमे के ‘साइकिल’ पर बारी-बारी से दावा करने के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पार्टी के चुनाव चिह्न को आवंटित करने पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

 

सूत्र पहले से ही दावा कर रहे थे कि साइकिल चुनाव चिह्न अखिलेश खेमे को सौंप दी जाएगी। रामगोपाल यादव भी पहले ही कह चुके हैं कि अगर अखिलेश खेमे को चुनाव चिह्न नहीं मिला तो वो अखिलेश के चहरे पर चुनाव लड़ेंगे।


Scroll To Top
Translate »