
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार (16 जनवरी) को यूपी विधानसभा चुनाव- 2017 के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में 149 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। बता दें, कि बीजेपी ने यूपी में पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए 149 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में शामिल 149 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बीजेपी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड के सचिव जेपी नड्डा ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में की।
https://rashtriyadinmaan.com






