गठबंधन से दब न जाए किसानों की आवाज, किसान मंच ने लिखा राहुल को पत्र


RDESController

लखनऊ. कांग्रेस-सपा गठबंधन के बाद हाल ही में कांग्रेस को समर्थन करने देने वाला किसान मंच किसान हितों को लेकर आशंकित है. इस मामले में सोमवार को किसान मंच के सदस्यों की एक बैठक हुई.

बैठक किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित की अध्यक्षता में हुई. इसके बाद किसान मंच की ओर से एक पत्र कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को प्रेषित किया गया. इस पत्र की एक कॉपी यूपीसीसी के अध्यक्ष राज्बबर, कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट रहीं शीला दीक्षित और उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद को भेजी गई.

इस पत्र में लिखा गया है कि राहुल गांधी ने पिछले साल देवरिया से लेकर दिल्ली तक खाट सभा यात्रा निकली थी, जिसमें किसानों के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया गया था. लेकिन हाल ही में सपा से गठबंधन के बाद डर यह है कि किसानों के मुद्दे एक बार फिर न दबा दिए जाएं. किसान मंच ने इस बात की उम्मीद जताई है कि अगर इस गठबंधन की सरकार बनती है तो कांग्रेस किसनों के हितों को लेकर अपने वायदों को जरूर पूरा करेगी. साथ ही किसान मंच ने कांग्रेस से अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों की विभिन समस्याओं को दूर करने वाली योजनाओं को प्रमुखता से देने की अपील की है. किसानमंच का मानना है कि कोई भी देश बिना ग्रामीण विकास और किसानों-मजदूरों की समृद्धि के विकसित नहीं हो सकता.


Scroll To Top
Translate »