आलिया के प्रशंसकों की संख्या ट्विटर पर एक करोड़ हुयी


alia_bhatt_social_230117_550

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के प्रशंसकों की संख्या माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर एक करोड़ हो गयी है। आलिया ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत की थी । आलिया की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़कर एक करोड़ हो गई है आलिया ने एक करोड़ लोगों से मिले प्रेम के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। आलिया ने ट्वीट किया, “आप सभी खूबसूरत लोगों को शुभरात्रि। एक करोड़ (लोगों के) प्रेम के लिए धन्यवाद।


Scroll To Top
Translate »