उपहार सिनेमा कांड: सुप्रीम कोर्ट ने गोपाल अंसल को एक साल क़ैद की सज़ा सुनाई


 

uphar-pti

दिल्ली |     20 साल पुराने दिल्ली के उपहार सिनेमा कांड में सुप्रीम कोर्ट ने गोपाल अंसल को एक साल कैद की सज़ा सुनाई है. इस मामले में दाखिल रिव्यू पिटीशन पर अदालत ने यह आदेश दिया है.

गोपाल अंसल चार महीने जेल में काट चुके हैं. यानी अब उन्हें आठ महीने और जेल में बिताने होंगे. एक महीने के अंदर गोपाल अंसल को सरेंडर करना होगा. वहीं सुशील अंसल अपनी जेल की सजा पूरी कर चुके हैं. लिहाजा उन्हें अब जेल नहीं भेजा जाएगा.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट को तय करना था कि अंसल बंधुओं को सजा दी जाए या जुर्माना लेकर जेल की सजा माफ कर दी जाए. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और पीड़ितों की पुनर्विचार याचिका पर 14 दिसंबर को सुनवाई पूरी कर ली थी.

 


Scroll To Top
Translate »