
लखनऊ,। पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार सपा-कांग्रेस गठबंधन की बयार चल रही है। जैसे-जैसे मतदान नजदीक आयेगा गठबंधन की यह बयार आंधी में परिवर्तित हो जायेगी और उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की गठबंधन सरकार बनेगी।
श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन जनता का स्वाभाविक गठबंधन है। जनता सपा-कांग्रेस में गठबंधन चाहती थी।
उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर सपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशी के चुनाव लड़ने के बारे में श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि अभी समय है एक दो दिन के भीतर मतभेद सुलझा लिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर सपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। समय व्यतीत हो जाने के बाद पर्चा उठाया नहीं जा सकता। इसलिए कुछ सीटों पर दोनों दलों के उम्मीदवार हैं लेकिन एक दो दिन के भीतर इस विषय पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय करेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
