
लखनऊ| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पीलीभीत में सपा प्रत्याशी हाजी रियाज अहमद के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश का विधानसभा चुनाव देश की राजनीति को दिशा देने वाला चुनाव है। इस चुनाव में प्रत्याशियों के साथ-साथ मेरी भी परीक्षा है। हमने पांच साल की सरकार में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेेत्र में काम करने के साथ विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया। सूबे की जनता समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को महसूस करती है। किसानों के लिए देश में सबसे अच्छा काम सपा सरकार ने किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल मन की बात करते हैं। काम कुछ नहीं करते। जनता से जो वादे कर केन्द्र की सरकार में आये उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। वे देश को उलाझाये रखना चाहते हैं। विकास के नाम पर झांड़ू लगवाया, एक दिन योगा करा दिया। जनता के लिए काम करने का समय आया तो नोटबंदी कर किसानों, गरीबों को लाइन में लगा दिया। कई लोगों की मौत हो गयी तब भी कोई मदद नहीं की।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता मोदी जी के छलावे की राजनीति को भूलेगी नहीं। इन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है। जनता एक बार फिर लाइन लगाकर इनसे हिसाब लेगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि कहां गया इनके अच्छे दिन का नारा। कब आयेगा अच्छे दिन। कब आयेंगे खाते में 15 लाख। 15 लाख न दे ंतो 15 हजार ही दे देते।
जनसभाओं में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को समाजवादियों ने सुविधा दी है। लोग हमारे काम को पसंद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार वैसे भी बन रही थी। लेकिन अब कांग्रेस का साथ है। गठबंधन की सरकार बननी तय है। कोई कन्फ्यूजन नहीं है। अखिलेश यादव जी ने कहा कि हमारी सरकार ने विधानसभा चुनाव का पूरा घोषणापत्र लागू किया। मेट्रो टेªन एक्सप्रेस-वे बनाया। ये सब घोषणापत्र में नहीं थे। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए फैसले लिए। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी बताये कि उसके पास समाजवादी पार्टी से बेहतर काम हो। भाजपा के लोग बताएं कि इतने दिन की सरकार में क्या काम किया। बसपा पर निषाना साधते हुए कहा कि पत्थर वाली सरकार जब आती है तब स्मारक बनवाती है। पत्थर के हाथी लगवाती है।
श्री अखिलेश यादव ने जनता को सावधान करते हुए कहा कि पत्थरवाली सरकार का भरोसा नहीं है। वह भाजपा से मिल सकती है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने लोककल्याण और जनकल्याण की कई योजनाएं चलायी हैं। सरकार बनने पर लोगों को स्मार्ट फोन दंेगे। हर गरीब परिवार की महिला को समाजवादी पेंशन से जोडें़गे। पेंशन राशि एक हजार देंगे। हमारे घोषणापत्र में गरीबों, महिलाओं, नौजवानों, किसानों सभी वर्गों के लिए योजनाएं है लोगों के जीवन स्तर अच्छा बनाने के साथ सुविधा देने का काम करेंगे। श्री अखिलेश यादव ने लोगों से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि काम और विकास की दूसरे दलों की सरकारों से तुलना कर लो तो हमेशा समाजवादियों को आगे पायेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
