यूपी में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है —अमित शाह


800x480_IMAGE56195140
बलरामपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने शनिवार को बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार में कारोबारियों की हत्या की जा रही है। केंद्र सरकार की योजनाएं सपा सरकार लोगों तक नहीं पहुंचाती, बलात्कार के मामले में यूपी नम्बर 1 है और सीएम अखिलेश यादव कह रहे हैं काम बोलता है। यहां काम नहीं कारनामा बोलता है। अमित शाह ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद किसानों का धान समर्थन मूल्य के साथ खरीदा जाएगा। डेयरी बनाई जाएगी। छात्रों के लिए कॉलेज खोला जाएगा। भाजपा की सरकार बनते ही यांत्रिक कत्लखाने बंद कर दिया जाएगा। किसानों के पशुधन को सुरक्षा दिया जाएगा। हम 5 साल में मोदी जी के साथ मिलकर यूपी को नंबर 1 राज्य बना देंगे। बीजेपी सरकार साक्षात्कार खत्म करेगी, 70 लाख युवाओं को रोजगार देंगे।


Scroll To Top
Translate »