
झांसी. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को झांसी में जनसभा को संबोधित किया। यहां मायावती ने बसपा को वोट देने की अपील करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि बीजेपी को वोट मांगने का नैतिक आधार नहीं है।
बीजेपी ने ये अधिकार खो दिया है। मायावती ने ये भी कहा कि कई ओपीनियन पोल मैनेज किए जा चुके हैं। कांग्रेस ने अपनी पॉवर खो दी है मायावती ने कहा कि कांग्रेस तो दौड़ में ही नहीं शामिल है। कांग्रेस पहले ही केंद्र में अपनी सत्ता गंवा चुकी है। इसके साथ ही कांग्रेस कई राज्यों से भी करीब-करीब खत्म है। ऐसे में राहुल गांधी को फालतू की मेहनत नहीं करनी चाहिए।
मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव पहले ही हार मान चुके हैं और इसका सुबूत भी वो दे चुके हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन देश का इकलौता ऐसा गठबंधन है जिसपर पूरा देश हंस रहा है। मायावती ने कहा कि अखिलेश ने अपने पिता और चाचा की बेइज्जती की है। अब ये दोनों लोग मिलकर अखिलेश को हराने में लगे हुए हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
