जब सोशल मीडिया के महत्व को समझाने के लिए जुकरबर्ग ने लिया नरेंद्र मोदी का सहारा


2017_2$largeimg18_Feb_2017_081257834

 

नयी दिल्ली : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का उदाहरण देते हुए यह समझाने का प्रयास किया कि सोशल नेटवर्क चुने गए नेताओं और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और जवाबदेही तय करने में किस प्रकार से मदद करता है.

जुकरबर्ग ने सोशल नेटवर्क यूजर्स के लिए 5700 शब्दों का ‘बिल्डिंग ग्लोबल कम्यूनिटी’ शीर्षक वाला एक पोस्ट लिखा है. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा,‘‘मतदान के अलावा यह सर्वाधिक बडा अवसर लोगों को ऐसे मुद्दों से जुडे रहने का अवसर देता है जो उनके जीवन से जुडे हुए हैं. हम चुने गए नेताओं और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कराने और जवाबदेही तय कराने में सहायता कर सकते हैं.”

उन्होंने लिखा,‘‘ भारत में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों से बैठकों और उनसे जुडी जानकारियों को फेसबुक पर साझा करने के लिए कहा है जिससे उन्हें जनता से सीधे फीडबैक मिल सके.” इसके अलावा अपने पोस्ट में उन्होंने विश्व के समक्ष जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और असमानता जैसी चुनौतियों का भी जिक्र किया.उन्होंने कहा कि पहले फेसबुक का फोकस मित्रों और परिवारों को जोडने में रहा है और अब अगला फोकस समुदायों के लिए सामाजिक बुनियादी ढांचे का विकास करने पर होगा


Scroll To Top
Translate »