
लखनऊ| उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चार चरणों का चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो चुका है, चौथे चरण में 12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हुआ. चौथे चरण में 680 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. चुनाव आयोग के अनुसार शाम के पांच बजे तक 61 फीसदी पोलिंग हुई.
कि चौथे चरण में मतदान प्रतिशत 2012 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है. चौथे चरण के चुनाव में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा (रामपुर खास), बाहुबली निर्दल प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (कुंडा), बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह (रायबरेली), विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य (उंचाहार), सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह (करछना) तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता गयाचरण दिनकर (नरैनी) शामिल हैं.
https://rashtriyadinmaan.com
