
अमेठी. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अमेठी में जनसभा को संबोधित किया। 27 फरवरी को अमेठी में वोट डाले जाने हैं। इस दौरान राहुल ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया। राहुल ने कहा पीसम नरेंद्र मोदी ने ढ़ाई साल पहले रोजगार का वादा किया था, लेकिन अब तक नहीं दिया। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, लेकिन विजय माल्य का कर्ज माफ कर दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मेरे बारे में उल्टी सीधी बात करते हैं, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जैसे ही यूपी में मेरी सरकार आएगी, मैं फूड पार्क वापस लाऊंगा। राहुल ने आगे कहा कि मैं पीएम मोदी के एक्शन से बहुत दुखी हूं, जो उन्होंने अमेठी से फूड पार्क छीन लिया। साथ ही हिंदुस्तान पेपर मिल बंद दी। राहुल ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में अलग-अलग विचारधाराएं लड़ रही हैं। राहुल ने कहा कि मैंने एक महीने की किसान यात्रा की थी। हमारा किसान दिन भर काम करता, लेकिन काम का फायदा उसे नहीं, दूसरो को मिलता है। किसान यात्रा के दौरान 2 करोड़ किसानों ने हमें फॉर्म में लिखकर कर्जा माफ करने की बात कही।
मैंने दिल्ली जाकर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कर्ज माफ करने की बात कही। मोदी जी ने जवाब नहीं दिया। लेकिन पीएम मोदी ने विजय माल्या का 12 सौ करोड़ का लोन माफ कर दिया। लेकिन बारिश और ओला गिरने पर उन्होंने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी रिश्ता बनाना चाहते हैं, लेकिन रिश्ता जताने से नहीं, निभाने से बनता है। पीएम बनारस गए और कहा कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। उन्होंने कहा कि वे बनारस में मेट्रो लाएंगे। हर जगह सोलर लाइट लाएंगे, फ्री इंटरनेट देंगे, लेकिन कहीं कुछ नहीं हुआ। हमने अमेठी को फूड पार्क दिया, ताकि किसान सीधा अपना माल फैक्ट्री में जाकर बेच सके। लेकिन पीएम मोदी ने आपके हाथों से इसे छीन लिया।
https://rashtriyadinmaan.com
