लखनऊ| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादियों ने हमेशा किसानों, गरीबों, महिलाओं की मदद के साथ प्रदेश को विकास की ओर ले जाने का काम किया है। जनता के साथ किए वादों को पूरा किया है। जनता समाजवादियों पर भरोसा करती है।
श्री यादव ने आज बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, में चुनावी सभाएं की और कहा कि जनता प्रधानमंत्री के वादों पर भरोसा नहीं करती। मोदी जी ने लोकसभा चुनाव के समय जो वादे किए थे एक भी नहीं पूरे किए। जनता को धोखा दिया है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने पांच लाख से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। शिक्षा मित्रों को समायोजित किया। अगले पांच साल किसानों और युवाओं के रोजगार के लिए काम करेंगे। गरीबों और किसानों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगे। हर गरीब परिवार को समाजवादी पेंशन योजना से जोडें़गे। सरकारी बसों में महिलाओं का किराया आधा करेंगे।
बलरामपुर एवं तुलसीपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाने और साम्प्रदायिक ताकतों को देश से हटाने के लिए कांग्रेस से मजबूत गठबंधन किया है। वहीं बसपा की नेता ने हमेशा बीजेपी की मदद करने का काम किया। हमारी बुआ जी कब रक्षाबंधन का त्योहार मनाने लगे किसी को पता नहीं। तीन बार भाजपा के सहयोग से सरकार बना चुकी है। मोदी जी ने नोटबंदी कर देष की अर्थव्यवस्था को चैपट कर दिया है। व्यापारी, किसान, नौजवान सभी परेशान हुए।
श्री यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा प्रधानमंत्री विकास के बजाय दूसरी बात करने लगे हैं। भाजपा के नेता बंटवारे की बात करते है। उनकी भाषा समाज को बांटने वाली होती है। झूठे वादे कर केन्द्र की सत्ता में आने के बाद कोई काम नहीं किया। सिर्फ मन की बात करते है। श्री यादव ने कहा अब प्रधानमंत्री जी काम की भी बात करिए। जनता को बताइये कि तीन साल की सरकार में क्या सुविधायें दी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी ने जनता को दुःख दिया है। महीनों लोग ईमानदारी से कमाये गये पैसे के लिए लाइन में लगे रहे। लोकतंत्र में जो सरकारें जनता को दुःख देती हैं मौका पाते ही जनता उन्हें सजा देने का काम करती है।
श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने नोटबंदी के दौरान लाइन में हुई मौतों पर परिजनों की मदद की। शादियों के लिए मदद की। गंभीर बीमारियों में मरीजों की मदद की। छात्रों को लैपटाप दिए। मजदूरों को साइकिल दी। समाजवादी पेंशन से गरीब महिलाओं की मदद की। समाजवादी एम्बुलेंस चलायी। पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया। डायल 100 सेवा शुरू की। बताइयें प्रधानमंत्री मोदी जी ने तीन साल में क्या किया। क्या किसी के खाते में 15 लाख रूपया आया। क्या कालाधन आया।
श्री यादव ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री पद पर है। हमसे झगड़ा करना चाहते हैं। कहते हैं कि यूपी सरकार ने रमजान में ज्यादा बिजली दी। प्रधानमंत्री को जानकारी ही नही है कि हमने रमजान, दीपावली और क्रिसमस सब त्योहारों पर ज्यादा बिजली दी है। लिखित में सब आंकड़े हैं। हम शहरों को 22 से 24 घंटे बिजली दे रहे है। उनके लोकसभा क्षेत्र काशी को भी 24 घंटे बिजली दे रहे है। अगर ऐसा नही है तो प्रधानमंत्री जी गंगा मैया की कसम खाकर बोले कि काशी को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही।
श्री अखिलेश यादव ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमारे लैपटाप को झुनझुना बताया था अब उन्होंने अपने घोषणापत्र में शामिल किया है। जो लोग कभी कोई वादा पूरा नहीं कर पाये अब फिर झूठे वादे करते घूम रहे हैं। 52 जिलों का फोर-लेन से हमने जोड़ दिया है। बुन्देलखंड में भी बहुत काम किया। आज बुन्देलखंड में चुनाव है। वहां के लोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर रहे है। चुनाव में फिर समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस गठबंधन की सरकार आ रही है। सरकार बनते ही जनता की सुविधायंे और अधिक बढ़ाने का काम करेंगे। बुन्देलखंड में केन्द्र की सरकार ने खाली टेªन भिजवा दी थी। हमने टेंकरों से गांव-गांव पानी पहुंचाया था।
श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत विदेश जाते है। उन्हें बताना चाहिए कि जनता के लिए क्या लेकर आये। हमने तो प्रदेश की जनता के लिए अमेरिका जैसी पुलिस व्यवस्था डायल 100 शुरू करने का काम किया। अब सौ नम्बर डायल करते ही 15 से 20 मिनट में पुलिस आपके पास पहुंच कर मदद करेगी। समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति पूरी ईमानदारी से काम किया है। हमें जनता पर पूरा भरोसा है।
https://rashtriyadinmaan.com
