‘आप’ ने दिल्ली MCD के 109 उम्मीदवार किये घोषित


20106qqJRGr8Pf9oO0VXdwLpMvW9XqSxvtm6J7448162
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली एमसीडी के 109 उम्मीदवार घोषित कर दिए. 109 उम्मीदवारों में 64 युवा चेहरे उतारे है तो अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सयोंजक दिलीप पाण्डेय ने 109 उम्मीदवार की पहली सूची जारी की है. इस सूची में 46 स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित थे. आप ने 46 के अलावा भी महिलाओं को मौका दिया है. 109 में 64 उम्मीदवार युवा भी बनाए गए है. दिलीप पाण्डेय ने कहा कि हम सभी 272 बार्ड में अभी सभी जानकारी करा रहे है, कुछ जगह की जानकारी हो गई है. उन सीटों पर हमने उम्मीदवार घोषित कर दिए है. हम सभी तरह सोच समझकर सही उम्मीदवारों का चयन कर रहे है.
आज स्क्रीनिंग कमेटी के सामने उम्मीदवारों की सूची रखी गई. जिसमें से 109 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है. बाकी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए जायेंगे.


Scroll To Top
Translate »