![]()
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। नए विवाद एक और जुड़ गया है जिसमें हरीश रावत सरकार ने विराट कोहली को जून 2015 में 60 सेकेंड के एक वीडियो मात्र के लिए 47.19 लाख रुपये दे दिए थे। इसका खुलासा आरटीआई से हुआ है।
इस रकम का भुगतान 2013 में आई भयानक केदारनाथ बाढ़ के राहत फंड में से किया गया था। कोहली को उस समय उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।
हालांकि अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक कोहली के एजेंट का कहना है कि किसी तरह के पैसे का लेनदेन नहीं हुआ है। वहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि टूरिज्म राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, अगर उसे बढ़ावा देने के लिए किसी मशहूर चेहरे का प्रयोग किया गया है तो इसमें क्या बुराई है?
https://rashtriyadinmaan.com
