
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार 27 को पांचवें चरण के तहत 1 करोड़ 81 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में कुल 607 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है, जिसमें से 40 महिला प्रत्याशी भी हैं।
इसी चरण में अलापुर सीट पर भी चुनाव होना था, लेकिन सपा उम्मीदवार की असामयिक मौत के कारण इस सीट पर चुनाव टाल दिया गया है और अब वहां 9 मार्च को चुनाव होगा।
इस दौर के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध की गई है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस चरण में कुल 18822 मतदान केंद्रों पर वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इस चरण कें 97 लाख 91 हजार से ज्यादा पुरुष और 83 लाख 79 हजार से ज्यादा महिला मतदाताओं के अलावा 941 थर्ड जेंडर सहित कुल 1 करोड़ 81 लाख 71 हजार से ज्यादा मतदाता हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
